Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बालको ने समुदाय में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 'स्वच्छता ही सेवा' का चलाया अभियान

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा बालकोनगर (न्यूज उड़ान) 7 अक्टूबर 2024 वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर समुदाय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। जिसका उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। कंपनी ने स्वच्छता अभियान से लगभग 2800 सामुदायिक सदस्यों को जागरूकता संदेश देने का कार्य किया। भारत सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा 2024' मिशन के अनुरूप कंपनी ने समुदाय में स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन और स्रोत पृथक्करण पर सामुदायिक-आधारित संगठनों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। प्रशिक्षण में 90 से अधिक सदस्यों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कंपनी के पर्यावरण टीम के सहयोग से समुदाय में स्वच्छता वार्ता का आयोजन जिसमें स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को सर्वोत्तम पर्यावरण प्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया।   जागरूकता को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ भारत थीम पर स्थानीय कारीगरों तथा प्रशिक्षित किशोर लीडर ने कठपुतली शो तथा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता के महत्व और समुदाय को प्रोत्साहित करने का काम किया।   नगर निगम के साथ मिलकर कंपनी ने मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें 200 से अधिक कर्मचारी स्वयंसेवक और समुदाय के सदस्य ने सार्वजनिक पार्क को साफ किया। सफाई के साथ स्वच्छता शपथ ली तथा सामुदायिक एकजुटता का प्रदर्शन किया।   युवाओं मे स्वच्छता समझ विकसित करने के लिए कंपनी ने 21 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 'स्वच्छता वार्ता' आयोजित किये।   वार्ता में शामिल 1042 छात्रों को सामुदायिक स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ 3आर, रिड्यूस (कम करना), रीयूज़ (पुनः उपयोग करना) और रिसाइकिल (पुनर्चक्रण करना) के महत्व को बताया गया।   छात्रों ने कचरे से आय मॉडल और पोस्टर बनाकर कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों और शिक्षकों ने अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने के लिए 'स्वच्छता शपथ' ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन