Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर।

Vivek Sahu

Wed, Dec 11, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास शामिल है।   साथ ही 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 02 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि के सामग्री का वितरण करेंगे।   समारोह का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।   इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन