Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सीईओ श्री विश्वदीप ने पीएम जनमन योजना से लाभान्वित करने विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की ली बैठक

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति समाज के प्रमुख परंपरागत बैगा, गुनिया आदि को योजनांतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभ आवास, पानी, बिजली, सड़क, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र वन धन विकास केंद्र आदि के विषय में विस्तार से बताया। श्री विश्वदीप ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते, वन अधिकार पत्र जैसे दस्तावेजों को स्वतः जागरूक होकर बनवाने एवं अपने समाज के सभी सदस्यों को प्रत्येक विकासखंड में महासम्मेलन का आयोजन कर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी को पीव्हीटीजी क्षेत्रों में उक्त दस्तावेज बनवाने हेतु आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी जनपद के माध्यम से समस्त ग्राम में देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त श्री कसेर द्वारा समस्त सदस्यों को योजना के विभिन्न आयाम को कोरवी एवं बिरहोर भाषा में समझाया एवं सभी के सहयोग से इस महाभियान को सफल बनाए जाने हेतु उपस्थिति देने का आग्रह किया। बैठक में सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री श्रीकांत कसेर, विशेष पिछड़ी जनजाति के अध्यक्ष रामसिंह, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समाज के उपाध्यक्ष बरत राम बिरहोर, जिला सचिव जीवनराम पहाडी कोरवा सहित विशेष पिछडी जनजाति समाज के विभिन्न सदस्य एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन