Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: भाजपा का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा : लखन 0 किसानों, महिलाओं के साथ-साथ युवाओं, बेरोजगारों व आवासहीनों का रखा ख्याल

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
 कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जारी भाजपा के घोषणा पत्र को सराहनीय बताया है। श्री देवांगन ने कहा है कि यह घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश और छत्तीसगढ़वासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं के साथ-साथ युवाओं, बेरोजगारों और आवासहीनों का भी ख्याल रखा गया है। यह घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। श्री देवांगन ने बताया कि घोषणा पत्र में कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा। सालाना 12 हजार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा। घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार के लिए एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा। 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे। तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे। चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी। भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा। आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा का लाभ देंगे। पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी, भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। राजधानी रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा। छह लाख रोजगार पैदा करेंगे। पांच सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा। घोटालों की जांच कराई जाएगी। नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी। सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी। एकल खिडक़ी योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा। भाजपा के द्वारा धार्मिक आस्था को और प्रबल करने तथा अपनी धर्म विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में भी कार्य करने का निर्णय लिया गया है जिसमें घोषणा पत्र के अनुसार शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा। राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी जो लाखों-करोड़ों रामभक्तों के लिए लाभकारी होगा। भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा है कि घोषणा पत्र का भरपूर लाभ भाजपा को मिलेगा और निश्चित ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। -------------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन