Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बड़े जनादेश के साथ बड़ी जिम्मेदारी – मनोज शर्मा

Vivek Sahu

Wed, Mar 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य सरकार के दूसरे पूर्ण बजट को ऐतिहासिक बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसान, महिला, युवा, छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और पत्रकार जैसे सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।   उन्होंने कहा कि बड़े जनादेश के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है, और इस बजट में उन जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास किया गया है।   शिक्षा और अधोसंरचना में क्रांतिकारी कदम भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार की आधारभूत संरचना और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।   उन्होंने कहा कि यह बजट युवा वर्ग के सपनों को साकार करने वाला है। रायपुर में NIFT जैसे विश्वस्तरीय संस्थान की स्थापना कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज, 12 नर्सिंग कॉलेज, 8 फिजियोथेरेपी कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय का उन्नयन शिक्षा के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यातायात और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार नई सड़कों के निर्माण के लिए ₹2,000 करोड़ का आवंटन किया गया है, जबकि सड़कों के रखरखाव के लिए ₹20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।   इसके अलावा, सीएम रिंग रोड योजना की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे प्रदेश के प्रमुख शहरों में यातायात और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। शहरी विकास और परिवहन को नई दिशा मनोज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 14 नगर निगमों के विकास के लिए नई योजना लाई गई है। रायपुर-दुर्ग मेट्रो परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री टॉवर योजना एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) की स्थापना इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ एक आधुनिक राज्य के रूप में विकसित होगा। स्थानीय उद्योगों और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने की घोषणा से सरकार ने प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान दिया है। उद्योग विभाग का बजट दोगुना किया गया, जिससे अब जिलों की जीडीपी की गणना होगी। खाद्य प्रसंस्करण फूड पार्क के लिए ₹17 करोड़ का प्रावधान, जो कृषि और उद्योगों को लाभ पहुंचाएगा। प्रदेश के समग्र विकास का बजट मनोज शर्मा ने इस बजट को ऐतिहासिक और समग्र विकास को गति देने वाला बताते हुए कहा कि यह गाँव से लेकर शहर तक हर छत्तीसगढ़वासी को समृद्ध बनाएगा। सरकार की योजनाओं से प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित होगा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार छत्तीसगढ़ को नए विकास की ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन