Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मतगणना से पूर्व निर्वाचन कार्य मे संलग्न कर्मचारी प्रवेश करते हुए, कुछ देर में रुझान आना होंगे शुरू

Vivek Sahu

Sun, Dec 3, 2023
 कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध – मतगणना दिवस को प्रत्येक विधानसभा के राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 8 बजे से htts: results.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेंटो तथा रिटर्निग/सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारा बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल आई०टी० कॉलेज, झगरहा में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में प्रातः 7 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत हेतु नंबर जारी – विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना दिवस में निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत हेतु नंबर जारी किया गया है। आम नागरिक दूरभाष क्रमांक 07759-221096 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन