Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: खराब सडक़ें, अंधेरे इलाके और कचरों का ढेर बन गया कोरबा की पहचान : लखन देवांगन।

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
कोरबा। भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। समर्थकों के साथ प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने आज वार्ड क्र. 41 परसाभाठा बालको व वार्ड क्र. 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोकुलनगर में जनसंपर्क किया। वार्ड 41 परसाभाठा में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा कि अब भ्रष्टाचारी विधायक और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। 17 नवंबर को मतदान केन्द्र में कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो सके। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोकुलनगर में भी लखनलाल देवांगन ने दौरा किया। श्री देवांगन ने बताया कि उन्हें वार्डों में जनसंपर्क के दौरान हर तरह की समस्याओं के बारे में बताया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में साफ-सफाई का अभाव है। नगर निगम यहां सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। बच्चों के खेलने के लिए सर्वसुविधायुक्त गार्डन तक नहीं है और सडक़ें भी खराब है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की भी समस्या लोगों ने बताया है।   श्री देवांगन ने कहा कि यह समस्या सिर्फ गोकुलनगर नहीं बल्कि पूरे नगर निगम व कोरबा विधानसभा क्षेत्र का है। कोरबा की पहचान 15 साल के विधायक और 10 साल के महापौर ने खराब सडक़ों, टूटी-फूटी नालियों, बजबजाते कचरे और गंदगी तथा आधी-अधूरी जलती स्ट्रीट लाइटों के नाम से बना रखी है। श्री देवांगन ने अपील किया कि इस बार प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार और भाजपा का विधायक बनाएं, मैं भरोसा दिलाता हूं कि सारी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करूंगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन