Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत।

Vivek Sahu

Sun, Jul 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की कल शाम एक सड़क हादसे में निधन हो गया।   नरेंद्र जायसवाल पेशे से वकील थे, कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा बाजार से करीब 200 मीटर आगे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर में सड़क पर वे गिर पड़े और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरीपाली भैसमा के निवासी थे। वह हर दिन अंजोरीपाली से जिला न्यायालय कोरबा आना- जाना किया करते थे। कल भी न्यायालय में कामकाज निपटा कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। जिले में हादसों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है और वाहन चालकों की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल के निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में और जायसवाल समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उरगा पुलिस ने दुर्घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंचकर शव को मार्ग पंचनामा की कार्रवाई उपरांत जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे अंजोरीपाली भैंसमा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन