Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से भण्डारण कर बिकी करने पर कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Oct 13, 2023
कोरबा।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सेमीपाली दर्री क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में घरेलू सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर अवैध रूप से बिकी करता है। इस संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारीगण अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रॉबिनसन गुड़िया से मागदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा थाना दर्री में पदस्थ उप निरी. श्रीमति रश्मि थॉमस, सउनि ललित जायसवाल, आरक्षक गजेन्द्र व अन्य स्टॉफ का टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 12.10.2023 को मुखबीर के बताये हुए स्थान हाउसिंग बोर्ड सेमीपाली स्थित श्रीमति शीतल चंद्रा पति अशोक चंद्रा के मकान में दबिश दी गई। जिनके कब्जे से 09 नग लाल रंग का घरेलू उपयोग सिलेण्डर जिसमें 03 नग भरा हुआ एवं 06 नग खाली रखना पाया गया इन सिलेण्डरों के संबंध में पूछताछ करने पर श्रीमति शीतल चंद्रा द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया और न ही कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। जिस पर उक्त गैस सिलेण्डरों को जप्त कर धारा 102 जाफौ की कार्यवाही की गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग को पत्राचार कर जांच कार्यवाही किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन