Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त।

Vivek Sahu

Tue, Mar 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम लोगां की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम खोडरी तहसील कटघोरा के ग्रामीण तुलसीदास ने खाता विभाजन के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त नहीं होने की शिकायत की।   कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जनदर्शन में ग्राम बनकोन्हा में आंगनबाड़ी, स्टाप डेम निर्माण ग्राम तरदा के आशा राम पटेल ने मुआवजा, ट्रांस्पोर्ट नगर के किशोर कुमार अग्रवाल ने पटवारी हल्का नंबर 26 अंतर्गत अपने स्वामित्व के भूमि को अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की।   जनदर्शन में वार्ड नंबर 15 परिवहन नगर के निवासियों ने वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन समय पर नहीं होने की शिकायत की। इसी तरह जनदर्शन में कनकी की छोटे बाई केवट ने निस्तारी का गंदा पानी सड़क पर बहने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी के संबंध में आवेदन दिया। कनकी के ही श्री राम गोपाल केवट ने एकता मछुआ समिति को तालाब में मत्स्य पालन हेतु स्वीकृति प्रदान करने, ग्राम पंचायत सेमीपाली में सफाई का कार्य करने वाली कर्मचारियों ने पूर्व सरपंच द्वारा राशि प्रदान नहीं करने, ग्राम जवाली कोलिहीमुड़ा निवासी राज कुमार यादव ने पानी की समस्या, वार्ड क्र्रमांक 66 डगनिया खार के सत्य पाल सिंह ने अवैध रेत उत्खन्न, राताखार निवासियों ने वार्ड में शासकीय भूमि में कब्जा होने की शिकायत की।   इसी तरह जनदर्शन में अन्य आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।   इस दौरान जिला पंचायत सीई.ओ दिनेश कुमार नाग और अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन