Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन में नगर पंचायत पाली का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
पाली( न्यूज उड़ान )जिला कोरबा, छत्तीसगढ़)। देश में लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नगर पंचायत पाली ने 16 अप्रैल 2025 को आयोजित परिषद की बैठक में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। यह बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपाध्यक्ष श्री तखलाल प्रजापति सहित कुल 16 पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 03 के अंतर्गत "एक राष्ट्र, एक चुनाव" प्रणाली पर विचार-विमर्श प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इस ऐतिहासिक संकल्प का समर्थन किया। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यह प्रणाली न केवल प्रशासनिक एवं आर्थिक दक्षता को बढ़ावा देगी, बल्कि विकास कार्यों की निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता, मतदाता जागरूकता एवं भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी।   प्रस्ताव में यह भी उल्लेखित किया गया कि बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल विकास कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और संसाधनों पर भी अत्यधिक दबाव पड़ता है। इस प्रणाली से चुनावी खर्च में भारी कटौती संभव होगी, जिससे करदाताओं के धन का अधिक उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जा सकेगा।   मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बैठक की सत्यप्रतिलिपि तैयार कर अध्यक्ष के हस्ताक्षर के साथ प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित किया गया।   यह निर्णय देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित "एक राष्ट्र, एक चुनाव" अवधारणा को स्थानीय निकाय स्तर पर मिला स्पष्ट समर्थन है। नगर पंचायत पाली का यह कदम न केवल क्षेत्रीय राजनीति में एक सकारात्मक संदेश भेजता है, बल्कि यह इस विचारधारा को मजबूत करता है कि एक समन्वित, संगठित और सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनावी सुधार समय की आवश्यकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन