Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: पुलिस, आयकर सहित अन्य विभागों की बैठक हुई आयोजि

Vivek Sahu

Tue, Oct 17, 2023
कोरबा  जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे की उपस्थिति में पुलिस, आयकर सहित अन्य विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी श्री शशिकांत कुर्रे , आयकर, रेल्वे, लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले में अवैध धन की जब्ती हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिले में निर्मित सभी बैरियर, चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल द्वारा आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की मुस्तैदी से जांच करें। इस हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल द्वारा जांच में किसी व्यक्ति से नगदी दस लाख रुपये जब्त होने पर तत्काल इसकी जब्ती कर आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जायेगी। आयकर विभाग के अधिकृत अधिकारी जब्त रुपये सहित अन्य सामग्रियों की जांच करेंगे। एफआईआर दर्ज के साथ जब्त रुपये, आभूषण के संबंध में दस्तावेजोें की जांच के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु आयकर विभाग को अवैध धन की जब्ती के लिए प्रभावी कार्य योजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब्ती की कार्यवाही से बचने के लिए संबंधितों को रुपये एवं अन्य सामग्रियों से संबंधित आवश्यक सभी दस्तावेज अपने साथ रखना आवश्यक है। इसी प्रकार बैठक में रेलवे पुलिस बल को भी यात्रियों की गंभीरता से जांच कर अवैध धन प्राप्त होने पर तत्काल निर्वाचन शाखा को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही एलडीएम को बैंक के माध्यम से होने वाले लेनदेन में निगरानी रखने के लिए कहा गया। बड़ी राशि के लेनदेन होने तथा किसी भी लेनदेन में शंका होने पर उसकी सूचना निर्वाचन की टीम को तत्काल देने के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन