Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: 80 प्लस बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में विधानसभा निर्वाचन की व्यापक तैयारियां है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी) को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसी कड़ी में आज रामपुर और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं में मतदान दलों की उपस्थिति में घर पर भी मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी। 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग से पूर्व मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत मतदाताओं ने सहमति दी है। गठित दल द्वारा चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंचकर पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान की कार्यवाही संपन्न कराएंगे। इस दौरान मत की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी की मतदाता निर्भीक होकर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। प्राप्त मतों को सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। /बसंत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन