Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: 13 लाख 74 हज़ार में हुई 237 वाहनों की नीलामी।

Vivek Sahu

Thu, Nov 28, 2024
कोरबा अनुभाग के थाना उरगा, थाना बालको, थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना करतला, थाना कोतवाली और पुसके मानिकपुर में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। सरकार के खाते में जमा होगी नीलामी रकम। कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है। जिस संबंध में दिनांक 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनो की नीलामी की गई थी । जिसमे सभी थानों में जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बोली लगायी। जिससे जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना उरगा-36 वाहन नीलामी से 1,56,600/-, थाना बालको-27 से 1,33,100/-, थाना सिविल लाईन रामपुर- 29 से 2,01,900/-, थाना करतला -20 से 1,38,450/- थाना कोतवाली - 55 से 2,72,250/- एवं पुसके मानिकपुर-70 से 4,72,200/- कुल 237 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 13,74,500/- रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएँगे। ज्ञात हो कि इस जटिल प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसो से पड़े वाहन की नीलामी से साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित हुई है। इसी प्रकार 29/11/2024 को पाली में 90 वाहनो और पौड़ी उपरोडा अनुभाग में 72 वाहनो कुल 162 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन