Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं: श्री सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने प्रजातंत्र की मजबूती के लिये मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निष्पक्ष होकर और प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व को समझना होगा। मतदाता जागरूक होकर एवं मतदान में हिस्सा लेंगे तो एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने क्षेत्र का बेहतर विकास भी करा सकते हैं। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले जिले के मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने जिले में स्वीप द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अनेक जानकारी मिलने की बात कहते हुए कहा कि स्वीप की टीम का योगदान निर्वाचन के दौरान महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए वे जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं को जागरूक करें। कलेक्टर ने प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि मतदान करके हम अपनी पसंद का उम्मीदवार, जनप्रतिनिधि के रूप में चुन सकते हैं। जहां के मतदाता जागरूक होंगे वहां के जनप्रतिनिधि भी विकास कार्यों में रूचि लेंगे। विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं, नीति में जनप्रतिनिधियों का योगदान होता है। इसलिए जागरूक मतदाता बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अच्छे जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो निर्वाचित जनप्रतिनिधि अधिकारियों के माध्यम से विकास से जुड़ी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाकर अपने क्षेत्र का विकास करा सकता हेै। उन्होंने कहा कि जहां मतदान का प्रतिशत अधिक होता है उस क्षेत्र में विकास तेजी से होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां के लोगों की जागरूकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि वे अपना कीमती वोट अवश्य डालें और अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन