Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता ।चंद घंटे में पकड़ा गया चोरी के आरोपी ।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) दिनांक 18.11.23 को प्रार्थी सोनू ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी एल.-7 विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.11.23 को अपनी दुकान नव भारत प्रेस के सामने ठाकुर पान ठेला को रात्रि में बंद कर दुकान में रखे रकम 1,74,060 रू. को गल्ले में रख कर बंद कर अपने घर चला गया था।   सुबह करीब 10.00 बजे दुकान खोला तो देखा की पीछे लगे एक्जास्ट फैन को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान के अंदर घुस कर गल्ला को कैंची से तोडकर रखे कुल रकम 1,74,060 रू को चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध कमांक 381 / 23 धारा 457, 380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री संदीप पटेल के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया तथा आस-पास के संदिग्ध लड़कों से भी पुछताछ किया गया।   सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी की फोटो को पहचान कराने पर महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जरर्वे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के द्वारा रात्रि में दुकान से रूपये चोरी करना स्वीकार किया है आरोपी के कब्जे से चोरी गये रकम 1,74,060रू को जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौधरी, उनि संजीव कुमार ठाकुर, आर०- राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा का योगदान रहा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन