Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

राज्योत्सव में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित।

: सैलून संचालक की फांसी के फंदे में मिली लाश

Vivek Sahu

Sat, Oct 8, 2022
कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी तरुण कुमार श्रीवास पिता महेश श्रीवास उम्र लगभग 25 वर्ष की लाश उसके अपने घर पर फांसी के फंदे में झूलते मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी महेश श्रीवास का पुत्र तरुण कुमार बांकी मोगरा अंतर्गत पुरेना मोड के पास सेलून दुकान का संचालन करता था, परिजनों के अनुसार वह दुकान से घर आया और खाना नही खाया, पानी पीकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे में जब झांका गया तो वह मयार में कपड़े के फंदे में लटका हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, एसआई चंद्रशेखर वैष्णव और प्रधान आरक्षक अनुज सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल मौके पर पंहुचे, परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारा गया, मर्ग विवेचना के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन