Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में फरार एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

थाना सकरी बिलासपुर (न्यूज उड़ान) आरोपी मोहम्मद दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया था, जहॉ पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया । प्रकरण में अब तक कुल 22 आरोपीगण गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी का नाम:- मोहम्मद दानिश पिता मुनीर हसन उम्र 30 साल साकिन बांडीटोला चौक थाना चौक जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश विवरण:- दिनांक 14.12.2022 को शाम 04.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण त्रिपाठी उम्र 42 साल की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 641/22 धारा 302, 201, 341, 34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के 03 फरार शुटर आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी, इसी क्रम में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहम्म्द दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया है, उक्त सूचना पर कटघोरा जेल के पास पुलिस टीम तैनात कर आरोपी पर निगाह रखी जा रही थी और इसी दौरान आरोपी को कटघोरा जेल के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन दर्ज किया गया जिसने जुर्म स्वीकार किया और एक एप्पल कंपनी का मोबाईल एवं घटना करने के लिये कपिल त्रिपाठी से प्राप्त 5 हजार रूपये में से 01 हजार रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू, हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक सोमनाथ यादव आरक्षक बलबीर सिंह, तदबीर, सत्या पाटले, संजय बंजारे एवं कलेश्वर यादव की विशेष भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन