Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य भाजपा नेताओं का 27 से 30 दिसम्बर तक कोरबा जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम

कोरबा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 27 से 30 दिसम्बर तक कोरबा जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

श्री नारायण चंदेल अपने इस चार दिवसीय दौरा में भाजपा कार्याकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

इस दौरे में भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन, पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित अन्य नेतागण चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे ।

दौरे के प्रथम दिवस 27 दिसंबर को दोपहर 2:00 पाली तानाखार विधानसभा के पसान मंडल में आम सभा का कार्यक्रम होगा । आम सभा के कार्यक्रम पश्चात हितग्राहियों के घर जाने तथा विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित होगी।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 28 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की जाएगी ।

28 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे रामपुर विधानसभा के ग्राम कोरकोमा में आम सभा का आयोजन किया जाएगा । दोपहर के बाद रामपुर विधानसभा के विधानसभा स्तरीय जनप्रतिनिधियों की बैठक एवं संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा ।

29 दिसंबर को रामपुर विधानसभा के दौरा कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी ।

29 दिसंबर को दोपहर 2:00 हरदी बाजार मंडल के ग्राम रेकी में आम सभा का आयोजन होगा । आम सभा के पश्चात विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।

कार्यक्रम के चतुर्थ एवं अंतिम दिन 30 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन