Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: जिसका खुद का अता न पता...वे बतायें अपना पता : ज्योत्सना महंत।। देखे वीडियो

Vivek Sahu

Sun, Apr 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जिसका न आगे का पता न पीछे का पता, न खुद का कुछ अता-पता है, वो अपना पता बतायें। मैं तो छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं और 1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान और जगह-जगह ली जा रही छोटी-छोटी सभाओं में कांग्रेस के न्यायपत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र में कांग्रेस की सरकार चुने जाने का कारण प्रमुखता से रखा है। सांसद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हर पंचायत को 25 लाख रुपए देने की बात कह रही हैं, जबकि एक सांसद को मात्र 5 करोड़ रुपए साल में मिलता है तो वे कोरबा लोकसभा क्षेत्र की हजारों पंचायत को 25-25 लाख रुपए कैसे देंगी? सांसद ने कहा कि वे झूठ बोलती हैं लेकिन झूठ इतना बोलना चाहिए जो छिपाया जा सके। उनका न अता है न पता और चुनाव लडऩे कोरबा आ गई हैं। जिनका न आगे का पता है न पीछे का पता है, वो मुझे लापता कहती हैं।   सांसद ने कहा कि जनता किसी के झूठे बातों में न आए, इस लुटेरी सरकार ने जनता को लूटा है। हम मांगते हैं तो हमें देशद्रोही कहा जाता है।   https://youtu.be/yKtb2tuCQJs?si=GxNUVmW6yHeCqqt-   उनके पास गांधी परिवार को, कांग्रेस को, सोनिया गांधी को भला-बुरा कहने व गाली देने के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए लड़ रही है, जनता के मुद्दों की बात करती है और संसद में इसके लिए लड़ती भी है। हम जनता के लिए हमेशा सोचते और कार्य करते हैं इसलिए कांग्रेस को इस बार कोरबा से लेकर दिल्ली तक लाना है।   सांसद ने न्याय पत्र में किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए न्याय को प्रमुखता से रखा। जनसंपर्क के दौरान सांसद का उपस्थित लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन