Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व 10 नवंबर 2026 मंगलवार को श्री परशुराम भवन दूरपा रो

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

: चाकू रखकर राहगीरों को भयभीत करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखकर राहगीरों को भयभीत करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड़ कर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखी जा रही थी कि टाउन भ्रमण दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मरी माई मंदिर के पास तोरवा मे छुरा चाकू रखकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली ) श्रीमति पूजा कुमार(भापुसे) को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में सूचना स्थल पहुंचकर आरोपी तिलक गोपाकल साहा पिता गोपाकल साहा उम्र 28 साल निवासी बापू नगर थाना तोरवा बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दिनेश पुरैना ,आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन