Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा : जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे।

यहां कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना के लंबित कार्य को पूरा कराने, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, मानदेय शिक्षक का भुगतान, वनाधिकार पट्टे की जांच, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राशि का भुगतान और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन शामिल रहे।

साथ ही सोसायटी के संचालन, पहुंच मार्ग की समस्या, फौती नामांतरण, स्वरोजगार, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, अभिलेखों की दुरुस्ती, शिकायतों की जांच, अतिक्रमण हटाने तथा आजीविका से जुड़ी मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जिससे समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में हो सके।

जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन