Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

कोरबा : जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

जाली नोट उपलब्ध कराने वाला आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार।

₹200 के 15 नग जाली नोट एवं घटना में प्रयुक्त प्रिंटर जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस को दिनांक 20.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मानस नगर क्षेत्र में रहने वाला एक विधि से संघर्षरत बालक खिलौना बेचने का काम करता है तथा उसके पास ₹200 के जाली नोट रखे हुए हैं, जिन्हें वह बाजार में चलाने का प्रयास कर रहा है।

सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को सुभाष चौक के पास से पकड़ा गया।

पूछताछ में जाली नोट उपलब्ध कराने वाले आरोपी का हुआ खुलासा।

पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत बालक ने बताया कि उसे अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू, निवासी मानस नगर, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा द्वारा ₹200 के जाली नोट दिए गए थे।

विधि से संघर्षरत बालक द्वारा एक जाली नोट चलाने का प्रयास किया गया था, जबकि उसके पास शेष 15 नग ₹200 के जाली नोट रखे हुए थे।

विधि से संघर्षरत बालक से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू के संबंध में पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा जाली नोट उपलब्ध कराने की बात सामने आई।

₹3,000 के जाली नोट एवं घटना में प्रयुक्त प्रिंटर बरामद

पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से ₹200 के 15 नग जाली नोट, कुल राशि ₹3,000/- बरामद कर विधिवत जब्त किए गए।

बरामद जाली नोटों की गवाहों के समक्ष पहचान एवं पंचनामा कार्रवाई की गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त प्रिंटर भी गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया। बरामद जाली नोटों एवं प्रिंटर को प्रकरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।

आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर।

प्रकरण में आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू, पिता रघु शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, मानस नगर, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा को दिनांक 20.10.2026 को शाम 04:40 बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करते हुए धारा 179, 180 एवं 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 02.11.2026 तक न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई है।

विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में उसकी पहचान एवं व्यक्तिगत विवरण को गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा जाली नोटों के प्रचलन एवं इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा • सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन