Thursday 19th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण हुए शाम

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा हुईं सख्त, कार्यालय में देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को लगाई फटकार।

श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के स

शिक्षा के क्षेत्र को और सशक्त बनाने के उद्देश्य के तहत अदाणी फाउंडेशन ने शासकीय विद्यालयों को भेंट की शिक्षण और खेल सामग

20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर "स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर"

कोरबा : चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील।

चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील।

किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की संभावना

कोरबा, 19 नवंबर 2026/

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 एवं 21 नवंबर को कोरबा जिले में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने धान उपार्जन केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने और किसानों से अपनी कटी हुई फसल सुरक्षित रखने की अपील की है।

उपार्जन केंद्रों में धान को चबूतरों पर रखकर कैप कवर और तिरपाल से पूरी तरह ढंकने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रों में धान के उठाव में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो।

केंद्रों के नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक इन व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

जिला प्रशासन ने किसानों से खेत या खलिहान में रखी कटी हुई धान फसल को तिरपाल से ढंककर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है।

उपार्जन केंद्र में धान ले जाते समय भी उसे अच्छी तरह ढंककर लाएं। मौसम को देखते हुए 20 एवं 21 नवंबर को धान की कटाई, मिंजाई और परिवहन की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं।

पशुधन को निचले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। फसल को नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना दें और क्षति की जानकारी तहसील कार्यालय को भी दें।

आपदा प्रबंधन एवं राहत संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी राहत शाखा के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर ओमकार यादव एवं डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों तक मौसम की चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा रही है।

पंचायत सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी किसानों को जरूरी सावधानियों से अवगत करा रहे हैं।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

भारी वर्षा और तेज हवा के दौरान घरों के भीतर रहें। पेड़ों, जर्जर मकानों, कमजोर दीवारों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों।

बिजली के खंभों, तारों तथा जलभराव वाले स्थानों में डूबे विद्युत उपकरणों से दूर रहें। उफनती नदी-नालों, रपटों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। जर्जर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार सुरक्षित भवन या राहत केंद्र में चले जाएं।

अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम संबंधी जानकारी के लिए प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

जिला प्रशासन के अनुसार राहत केंद्रों के लिए सुरक्षित भवन चिन्हित किए गए हैं। एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं बचाव दल अलर्ट पर हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों और एंटी-स्नेक वेनम का भंडार रखा गया है। हसदेव बांगो बांध और दर्री बैराज की लगातार निगरानी की जा रही है।

आपदा शाखा नियंत्रण कक्ष, जिला कोरबा - 7759228548 (24 घंटे)

एम्बुलेंस - 108 / 102

आपातकालीन सेवा - 112

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन