कोरबा : 20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर "स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर"
Vivek Sahu
Thu, Nov 19, 2026
20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर "स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर" मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है ।
छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।
शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क की जायेगी।
शिविर मे सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों लिये लाभकारी अर्श हर क्वाथ निशुल्क पिलाया जायेगा।
20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर "स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर" मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है।
शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताते हुए कहा कि शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क करने के साथ-साथ स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों हेतु लाभकारी अर्श हर क्वाथ निशुल्क पिलाया जायेगा।
शिविर में स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों आदि का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परामर्श के साथ साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दियाजायेगा।
साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जायेगा।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन डॉ.नागेंद्र नारायण ने अंचलवासियों से 20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) अवसर पर "स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर" मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों हेतु आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ।
शिविर में पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।
फ़ोटो-1- वर्ल्ड पाइल्स डे फ्लेक्स।
2- नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन